देहरादून:- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मारपीट प्रकरण का भाजपा हाईकमान ने भी संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी इस संबंध पार्टी नेतृत्व से बात की है। उधर, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद को संयम बरतने की सलाह दी गई है। बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद सीएम धामी ने कैबिनेट मंत्री को सचिवालय में तलब किया था। सूत्रों ने बताया कि सीएम धामी ने अकेले में पौन घंटे से अधिक समय अग्रवाल से बात की और उन्हें विवादों से बचने को कहा गया। इसके बाद सीएम अपने दफ्तर से जब वापस आवास के लिए लौटे तो उनके साथ अग्रवाल नहीं थे। मीडिया से बचने के लिए वे दूसरे रास्ते से निकल गए। दरअसल, ऋषिकेश में सरेराह कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद का मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद से सीएम धामी भी उनसे काफी नाराज हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बीती रात ही दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को घटनाक्रम की पूरी जानकारी दे दी है। उधर, दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने भी सीएम धामी से इस प्रकरण पर बात की और कैबिनेट मंत्री को शांत रहने के लिए निर्देशित करने का आग्रह किया। भट्ट ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस पर कटाक्ष, प्रधानमंत्री के कारण से कांग्रेस को हनुमान चालीसा करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा उत्तराखंड का लाल रुचिन सिंह आतंकियों से मुठभेड़ में हुआ शहीद पार्थिव शरीर पहुंचा जौलीग्रांट एयरपोर्ट