मुख्यमंत्री ने SDRF के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जौलीग्रान्ट में SDRF के नवनिर्मित मुख्यालय भवन एवं फायर स्टेशन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने SDRF के जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 11 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर किए जाने वाले रेस्क्यू कार्यों के लिए SDRF में कार्य करने वाले राजपत्रित अधिकारियों को अर्द्धसैनिक बलों की तर्ज पर 1500 एवं अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 1000/दिन जोखिम भत्ता प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से SDRF की छठी कम्पनी गठित की जाएगी, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर एक-तिहाई महिला कार्मिकों की नियुक्ति की जाएगी। SDRF में प्रतिनियुक्ति की समयावधि 07 वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष की जाएगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लगभग 144.43 करोड़ की लागत से निर्मित SDRF के मुख्यालय में प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन की दृष्टि से अन्य गतिविधियां भी होंगी। SDRF के जवानों और अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन साहस, वीरता, सेवा और समर्पण भाव से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एसडीआरएफ उत्तराखण्ड ने अपनी कार्यकुशलता एवं रेस्क्यू दक्षता के चलते राज्य के आम जनमानस के साथ-साथ प्रतिवर्ष धार्मिक, आध्यात्मिक एवं साहसिक पर्यटन हेतु राज्य में आने वाले लाखों लोगों के मन मस्तिष्क में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, अपर मुख्य सचिव मती राधा रतूड़ी, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा समेत एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating