मसूरी रोडवेज बस के अचनाक हुए ब्रेक फेल, 35 लोग थे बस में सवार - Uttarakhand Samachar

आज देहरादून मार्ग मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास बड़ा हादसा होने से टल गया, मसूरी रोडवेज बस के अचनाक से ब्रेक फेल हो गए, लेकिन चालक ने इस परिस्थित में सूझ-बूझ कर काम लिया व अपनी समझदारी दिखाते हुए सभी लोगों को बस से सुरक्षित बाहर निकला।

बस में 35 लोग सवार थे, वहीं यह हादसा देहरादून मार्ग मसूरी गर्ल्स स्कूल के पास बस के ब्रेक फेल होने से हुआ। बस मसूरी से देहरादून की और जा रही थी। तभी यह हादसा हो गया। चालक की समझदारी से 35 जिंदगियां बच गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *