अगले पांच दिन तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहेगा, वहीं मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। हल्की बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गई। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मंडल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर शाम तक बारिश और बर्फबारी होती रही। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री ने कहा बच्चों को लोक संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ने के लिए बालपर्व के रुप में संस्थागत तौर पर मनाया जायेगा फूलदेई दून अस्पताल एवं कई अन्य अस्पतालों में 1600 कर्मचारियों की नौकरियां एक झटके में गई, आंदोलन की चेतावनी