क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 21 मार्च को  लगेगा रोजगार मेला, आएंगी 39 निजी कंपनियां

Read Time:1 Minute, 41 Second

21 मार्च को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, यह क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में होगा। रोजगार मेले में 39 निजी कंपनियां बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर देंगी। मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत अभ्यर्थी ही मेले में भाग ले सकते हैं।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।

बताया कि मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले कार्यालय में ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों की छायाप्रति, कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो व एक पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। कार्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया छह से 20 मार्च शाम चार बजे तक खुली रहेगी। बताया कि मेले में छह हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक की नौकरी दी जाएंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *