वसंतोत्सव-2023 की तैयारियों के संबंध में सचिव राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश
देहरादून राजभवन सचिवालय में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने 3 से 5 मार्च तक आयोजित होने वाले वसंतोत्सव-2023 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा वसंतोत्सव के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आगंतुकों के बैग ले जाए जाने पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा पॉलिथीन को भी प्रतिबंधित किया गया है।

सचिव राज्यपाल ने कहा वसंतोत्सव को लेकर समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने पुष्प प्रदर्शनी के दौरान ट्रैफिक व पार्किंग की समुचित व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा वसंतोत्सव में आने वाले आंगतुकों के लिए पीने के पानी सहित मोबाइल टॉयलेट आदि की व्यवस्था की जाए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संस्कृति विभाग से आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाए। सचिव ने कहा कि यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, इसके लिए हमें अधिक से अधिक मिलेट्स फसलों को प्रचारित करने पर विशेष ध्यान देना होगा।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating