बनबसा में आज सुबह स्कूल जाते समय मां के साथ स्कूटी पर बैठी नौ साल की बच्ची की हादसे में मौत हो गई। डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी इधर-उधर छिटक गई। इस हादसे में नौ साल की नैना की जान चली गई। सोमवार सुबह संतोष कॉलोनी बनबसा निवासी नैना जोशी अपनी मां के साथ स्कूटी में मैक्सटन स्कूल जा रही थी। तभी डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी छिटक गई। मौके पर बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बेखौफ खनन माफिया ने सिपाही के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर, पैर और सिर में आईं चोटें, हालत गंभीर उत्तराखंड का बड़ा मान सुजल शक्ति सम्मान 2023 के लिए चयनित हुई की कविता देवी, देहरादून की निकिता चौहान, सीएम ने दी बधाई