उत्तराखंड में थोड़ी राहत के बाद ज्यादातर क्षेत्रों में फिर चढ़ने लगा तापमान - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। चटख धूप के दिन में पसीने छुटा रही है। जबकि, शाम को ठिठुरन बरकरार है।
अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को मौसम के करवट बदलने की आशंका जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
प्रदेश में तीन दिन पहले हुए वर्षा के बाद लगातार चढ़ रहे पारे की रफ्तार थम गई थी, लेकिन अब शुष्क मौसम के कारण पारा फिर चढ़ रहा है।

गुरुवार को दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। दिन में तेज धूप ने पसीने भी छुटाए। सुबह-शाम हल्की सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रही।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
चटख धूप खिलने से तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। रविवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तराखंड में सक्रिय होने से मौसम करवट बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *