देहरादून: राज्य कर विभाग में राज्य कर निरीक्षक के पद पर तैनात हिमेंद्र सिंह रौतेला को बर्खास्त कर दिया है। रौतेला को 2011 में विजिलेंस ने 11 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था। कोर्ट में आरोप सही होने के बाद अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। अफसरों ने बताया, रौतेला उस समय मनोरंजन कर निरीक्षक के पद पर तैनात थे। एक शिकायत पर विजिलेंस ने उन्हें यूएसनगर के कलक्ट्रेट परिसर में घूस लेते हुए पकड़ा। भ्रष्टाचार निवारण कानून में केस चला। 2017 में दोषी पाया गया। राज्य कर आयुक्त एवं अपर सचिव वित्त अहमद इकबाल ने रौतेला को बर्खास्त किए जाने की पुष्टि की है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation एसआईटी ने पटवारी परीक्षा लीक मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार धामी मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक समाप्त, कैबिनेट में आए 52 मामले