मुख्यमंत्री धामी दो दिवसीय पौड़ी दौरे पर है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने के बाद आज सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना एवं गाँव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गाँव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है व ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गाँव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर उन्होंने गाँव में पौधारोपण एवं योग भी किया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर आयोग के साथ शासन-प्रशासन को दी बधाई मुख्यमंत्री धामी ने रावत गांव के होम स्टे में रात्रि विश्राम कर नयी मिसाल की कायम