केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया हुई शुरू, दूरी के हिसाब से लिया जाता है किराया
देहरादून: उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग भी तैयारियों में जुट गया है। शासन के निर्देश पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में हेली सेवा संचालन को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस टेंडर प्रक्रिया में सभी हेली कंपनियां तीन वर्ष के लिए अनुमानित किराया बताएंगी। टेंडर में दर्ज किराये का अध्ययन करने के बाद हेली सेवाओं का किराया तय किया जाएगा।
केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए संचालित होती हैं हेली सेवाएं
प्रदेश में हर साल चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ व हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाएं संचालित होती हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं केदारघाटी के फाटा, सिरसी और गुप्तकाशी में बनाए गए अस्थायी हेलीपैड से संचालित की जाती हैं।
दूरी के हिसाब से इनका किराया तय किया जाता है। हेली कंपनियों को संचालन की अनुमति देने से पहले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की टीम हेलीपैड का मौका मुआयना करती हैं। व्यवस्था सही पाए जाने के बाद हेली कंपनियों का किराया तय किया जाता है। अप्रैल में शासन हेली सेवाओं के लिए बुकिंग शुरू कर देता है।
हेली सेवाओं का किराया तय करने के लिए शासन ने वर्ष 2019 में तीन साल के लिए टेंडर किए गए थे। इसमें यह तय किया गया था कि तीन साल तक हेली सेवा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। इसी आधार पर हेली कंपनियों से अनुबंध भी किया गया था। इस वर्ष अनुबंध की सीमा समाप्त हो चुकी है। ऐसे में नागरिक उड्डयन विभाग ने नए सिरे से किराया तय करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद हेली सेवाओं का किराया अगले तीन वर्ष के लिए तय कर दिया जाएगा।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating