सरकार ने युवाओं को दी ये सौगात , मिलेगा मुफ्त बस सेवा का लाभ
देहरादून: आठ जनवरी को आयोजित हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा निरस्त की गई थी। अब 12 फरवरी को परीक्षा कराई जानी है और उससे पहले सरकार ने ना केवल उत्तराखंड बल्कि बाहरी अभ्यर्थियों को भी तोहफा दिया है।
लेखपाल भर्ती परीक्षा में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को भी मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा। 09 से 12 फरवरी तक और लौटते समय 12 से 15 फरवरी तक प्रवेश-पत्र के आधार पर परीक्षा के दिन परिवहन निगम की साधारण बसों में सरकार ने पहले उत्तराखंड के छात्रों को ये सुविधा दी थी। अब मुफ्त यात्रा की अवधि बढ़ाई गई है। साथ ही दूसरे राज्य से आने वाले अभ्यर्थी भी अब उत्तराखंड की बस में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। जिन्हें परीक्षा स्थल वाले शहर तक पहुंचने के लिए एक से दो दिन का समय लगता है। शुक्रवार को इस आदेश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। निगम महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मुफ्त यात्रा की सुविधा नौ फरवरी से 15 फरवरी तक मान्य होगी।
More Stories
अढूंड़ी उत्सव 2026: रैथल गांव से जुड़ी है अनोखी परंपरा, दयारा बुग्याल में होगा आयोजन
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में सोमवार को पारंपरिक अढूंड़ी उत्सव 2026 (Butter Festival) मनाया जा रहा है। समुद्र...
Kotdwar News: हाथियों के झुंड ने टेंपो ट्रैवलर पर किया हमला, अंदर रखा सामान तहस-नहस
पौड़ी गढ़वाल:- लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में सोमवार सुबह हाथियों के झुंड ने राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर जमकर उत्पात...
BJP National President Nitin Nabin की टीम घोषित, तीरथ सिंह रावत समेत 13 उपाध्यक्ष
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई...
डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार; नगदी बरामद
देहरादून:- डोईवाला क्षेत्र में दुकान का शटर और कांच का दरवाजा तोड़कर नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने...
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस का हल्लाबोल, मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव
देहरादून/हल्द्वानी:- हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर...
पीपलकोटी हादसे के बाद तपोवन टनल में रिसाव, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
चमोली: पीपलकोटी THDC टनल हादसे के कुछ ही दिन बाद अब चमोली की तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल...

Average Rating