पशुपालन मंत्री ने कहा उत्तराखंड में पशुपालकों की आय होगी दोगुनी, प्रदेश में मजबूत होंगी पशुपालन सेवायें
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने पशु चिकित्सालय के नये मुख्य भवन व आवासीय भवनों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बालावाला की जनता को नये भवन स्वीकृति की बधाई देते हुये कहा की चिकित्सालय का भवन बनने से पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सेवायें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड में पशुपालकों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आज पशु चिकित्सालय बालावाला में आयोजित एक कार्यक्रम में डोईवाला के विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पशुपालकों की हर समस्या का निराकरण करना सरकार की प्राथमिकता है।
निदेशक पशुपालन डॉ प्रेम कुमार ने कहा पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को “डोर टू डोर” सेवायें दी जा रही है। प्रदेश में जीर्ण शीर्ण पड़े पशु चिकित्सालयों का नवनिर्माण किया जा रहा है।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्यासागर कापडी नें कहा कि देहरादून में पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को बेहतर पशु सेवाओं के साथ साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। उक्त भवन 223.08 लाख रूपये की लागत से बनेगा। जिसके बाद कर्मियों के आवासीय भवन भी बनाये जायेगें।
कार्यक्रम का संचालन डॉ कैलाश उनियाल ने किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों का हार्दिक आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में शरीक होने वाले सभी अतिथियों का पशुपालन विभाग की ओर से माल्यार्पण और स्मृति-चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पशु चिकित्सालय बालावाला के पशु चिकित्साधिकारी डॉ भूपेंद्र बिष्ट, भवन निर्माण ऐंजेसी उत्तराखंड पेयजल निगम निर्माण इकाई विकासनगर के परियोजना प्रबंधक इंजीनियर सी. पी .एस. रावत, सहायक अभियंता इंजीनियर सुभाष भट्ट, अपर सहायक अभिंयता इंजीनियर प्रकाश जोशी, पार्षद प्रशांत खरोला, पार्षद जगदीश सेमवाल, पार्षद रवि गुसाईं, पार्षद स्वाति डोभाल, अशोक पंवार, नरेंद्र बिष्ट, विनोद कुमार सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating