कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बजट 2023 को बेहद निराशाजनक और जनविरोधी करार दिया
देहरादून:- वरिष्ठ कांग्रेस नेता तथा पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने केंद्र सरकार के बुधवार को संसद में पेश बजट को बेहद निराशाजनक और जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों को ताक पर रख कर मोदी सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है, बजट में न तो रोजगार की बात है, न युवाओं के लिए कोई राहत है और न किसानों को राहत देने की कोई कोशिश ही की गई है।
महर्षि ने कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट में बीते साल की अपेक्षा कटौती की गई है। यही नहीं अल्पसंख्यक कल्याण योजना पर भी कैंची चला दी गई है जबकि मोदी सरकार सबका साथ का ढोल पिछले नौ साल से पीट रही है।
महर्षि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आम लोगों को राहत देने की कोशिश भी नहीं की है जबकि मौजूदा दौर में आम लोग भीषण महंगाई से कराह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा के बजट में कटौती करके अपने जनविरोधी चेहरे से खुद नकाब हटा दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में संकटग्रस्त लोगों को राहत के लिए शुरू की गई योजना में लगभग चालीस फीसदी की कटौती समझ से परे है। देश को विश्व गुरु बनाने का सपना दिखाने वाली सरकार गरीब आदमी के मुंह से निवाला छीनने पर उतारू है। जनता समय पर फैसला करेगी।
More Stories
महिला खिलाड़ियों के साथ रेखा आर्या की संकल्प कांवड़ यात्रा, ओलंपिक पर नजर
सोमवार को हरिद्वार से ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 7 बजे हरकी...
एयरपोर्ट टर्मिनल की सीलिंग में रिसाव, जांच में सामने आया पाइप खराब होने का कारण
जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन में रविवार सुबह सीलिंग से पानी रिसने का मामला सामने आया। रूटीन...
चार खंबा चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, छात्रा की मौत के बाद चालक गिरफ्तार
देहरादून:- राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय BTech छात्रा की मौत...
मल्लिकार्जुन खड़गे का उत्तराखंड दौरा बना सियासी मुद्दा, भाजपा पर साधा निशाना
रुद्रपुर:- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए...
रुड़की हाईवे पर मौत का टकराव, दो कांवड़ियों ने गंवाई जान
कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और तेज रफ्तार के बीच रुड़की-मंगलौर बाईपास नेशनल हाईवे...
उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए जाने से लोगों में दहशत फैल गई।...

Average Rating