धामी सरकार ने जोशीमठ आपदा पीड़ितों को दी बड़ी राहत, मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दिए आदेश
देहरादून: सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून के UKCDP सभागार में कई एजेण्डा बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग के सभी उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में बड़ा फैसला जोशीमठ के आपदा पीड़ितों को लेकर हुआ जिसमें अगर किसी ने भी सहकारिता बैंक से ऋण लिया हैं तो अगले आदेशों तक उनसे ऋण कि किश्त नहीं ली जाएगी ज़ब उनकी स्थिति ठीक हो जाएगी तब लिया जाएगा मुख्य रूप से बैठक में सहकारिता विभाग की वित्तीय और भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।
जिसमें उनको बताया जाएगा कि सरकार को–ऑपरेटिव सेक्टर में क्या कुछ कर रही है , इसके साथ ही किसानों को नाबार्ड और भारत सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही राज्य सहकारी बैंकों में नेट बैंकिंग की व्यवस्था करने जा रही है, इसके साथ ही जल्द ही मोबाइल और डिजिटल बैंकिंग की व्यवस्था भी किसानों के लिए की जाएगी।
मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 30 ऐसे किसानों को, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर काम किया है, उनको प्रशिक्षण के लिए देश के पांच राज्यों में भेजा जाएगा ताकि भविष्य में कृषि और उद्यान का प्रशिक्षण लेकर वो अन्य किसानों को भी प्रशिक्षित कर सकें। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश के गरीब किसानों के 20 बच्चों को राज्य सरकार उच्च शिक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने जा रही है ताकि गरीब किसान का बच्चा भी मुख्यधारा से जुड़ सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी 15 फरवरी से 15 मार्च तक मुख्यमंत्री कल्याण योजना की लॉन्चिंग प्रदेश के सभी जिलों में की जाएगी और सरकार का प्रयास होगा कि इस योजना से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें ।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating