उत्तराखंड के 14 अधिकारी परेखेंगे जी-20 समिट की तैयारियों को
उत्तराखंड में इस वर्ष मई और जून में होने जा रही G-20 Summit की तैयारियों को परखने , अनुभव करने के लिए प्रदेश के 14 अफसरों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। यह 30 जनवरी से नौ फरवरी के बीच चंडीगढ़, जोधपुर, कच्छ और बंगलुरू में होने वाले आयोजनों की तैयारियों को देखकर खाका तैयार करेंगे।
सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से विदेश मंत्रालय को भेजे पत्र में इन अफसरों की सूची भी भेजी गई है। डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत को जोधपुर, डीआईजी पी रेणुका देवी को चंडीगढ़, पीडब्ल्यूडी के एसई एनपी सिंह को चंडीगढ़, अपर सचिव देव कृष्ण तिवारी व उद्योग विभाग के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को कच्छ। उद्योग निदेशक एससी नौटियाल, उप निदेशक विपिन कुमार, जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के प्रधान सहायक दिगपाल सिंह रावत, संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान को जोधपुर, उप निदेशक डॉ. एमएस सजवाण, उप निदेशक सूचना मनोज कुमार श्रीवास्तव व उद्योग केंद्र टिहरी के प्रधान सहायक ओमप्रकाश जोशी को बंगलुरू, उत्तराखंड आवास एवं विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश पांडेय व नगर व ग्राम विभाग नियोजन विभाग के हरिशंकर बिष्ट को चंडीगढ़ और जोधपुर भेजा जा रहा है।
More Stories
नैनीताल से उत्तरकाशी तक, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? देखिए विस्तृत रिपोर्ट।
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज काफी हद तक सुहावना हो गया है। हालांकि, पहाड़ों...
गुणवत्ता और रफ्तार पर फोकस, संस्कृत शिक्षा सचिव का विश्वविद्यालय दौरा।
उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार एक्शन मोड में है।...
विकासनगर डायरी: खाटू श्याम धाम में दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विकासनगर स्थित खाटू श्याम धाम में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में...
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...

Average Rating