मौसम के देखते हुए जोशीमठ में अलर्ट, सचिव ने कहा- आपात स्थिति में 4500 लोगों को ठहराने की व्यवस्था - Uttarakhand Samachar

मौसम विज्ञान विभाग ने 23 से 27 जनवरी के बीच जोशीमठ क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए शासन प्रशासन भी अपने तैयारियों में जुट गया है। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पालिका क्षेत्र में चार हजार घर पंजीकृत हैं। जबकि अभी तक 849 घरों में दरार आ चुकी है।

राहत शिविरों में 250 परिवारों के 838 लोगों को ठहराया गया है। जबकि प्रशासन ने 4400 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के इंतजाम पहले ही कर लिए हैं।
बदरीनाथ हाईवे पर भी काम करेंगी संबंधित एजेंसियां

सचिव आपदा प्रबंधन विभाग ने माना की बदरीनाथ हाईवे पर भी कुछ जगह दरारें आई हैं। चारधाम यात्रा के मद्देनजर यहां पहले ही सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सिंचाई विभाग की ओर से शीघ्र ही ड्रेनेज और रिटेनिंग वॉल पर काम शुरू किया जाएगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *