मौसम विभाग ने चार दिन बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
मौसम विभाग ने 19, 20, 23 और 24 जनवरी को जोशीमठ, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अनुमान जताया है। जिसके चलते जोशीमठ में जारी राहत अभियानों और अध्ययन के लिए आने वाले चार दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं।
वहीं, आज कहीं हल्की धूप खिली है तो कहीं बादल छाए हैं। वहीं, हरिद्वार और आस पास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। साथ ही राजधानी देहरादून में भी धूप खिली हुई है आसमान साफ है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन चार तिथियों में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रभावित इलाके जोशीमठ में सरकार, शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।
निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता लगातार बनी रहने की संभावनाएं थोड़ी कम हैं, जो राहत की बात है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे जिलों में घना कोहरा छाने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating