भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जोशीमठ भू धंसाव पर की लंबी चर्चा
जोशीमठ भू धंसाव से देश- प्रदेश में हर कोई चिंतित है, वहीं आए दिन सामने आ रही जोशीमठ की तस्वीरों को देखकर भी लोगों में चिंता का माहौल बना हुआ है, वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उत्तराखंड के जाने माने पर्यावरणविद् एवं वैज्ञानिक प्रो. शेखर पाठक, प्रो. बीएस बुटोला एवं प्रो. प्रकाश उपाध्याय से मुलाकात कर यात्रा के दौरान साथ चलते हुए जोशीमठ आपदा पर लंबी चर्चा की।
उन्होंने जोशीमठ आपदा से निपटने और भू-धंसाव रोकने व आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की सहायता के लिए सुझाव मांगे। यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि राहुल गांधी ने जोशीमठ में भू-धंसाव के कारण आई आपदा पर चिंता प्रकट की। कहा, प्रभावित क्षेत्र के लोगों का तत्काल पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ ही जोशीमठ नगर को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। कहा, जोशीमठ की वर्तमान स्थिति की तस्वीरें काफी भयभीत करने वाली हैं।
राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा से भी जोशीमठ मामले में चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह आपदाग्रस्त क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद करें। यात्रा में शामिल भू वैज्ञानिकों एवं पर्यावरणविदों ने राहुल गांधी को जानमाल एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सुझाव दिया कि जोशीमठ क्षेत्र में बडे़ निर्माण कार्य एवं सुरंगें खोदने का काम तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी से केंद्र में आवाज उठाने की मांग की है।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating