देहरादून: शासन ने शुक्रवार को दो सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी अजीत कुमार झा का काशीपुर से अल्मोड़ा व पंकज कुमार श्रीवास्तव का ट्रांसफर कोटद्वार से बागेश्वर किया है। इसके अलावा धारा 27 के तहत प्रवर्तन पर्यवेक्षकों का सुगम से दुर्गम व दुर्गम से सुगम में ट्रांसफर किया है। परिवहन सचिव अरविंद ह्यांकी की ओर से यह ट्रांसफर आदेश किये गए। अशीत कुमार झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), काशीपुर को वर्तमान पदभार से अवमुक्त करते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्त्तन), अल्मोड़ा के पद पर तैनात किया जाता है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation बर्फबारी से गुलजार हुई उत्तराखंड की वादियां सीएम धामी की कोशिशों से अल्मोड़ा की लापता हेमा मिल गई मुंबई में, सीएम धामी ने पुलिस टीम को दी बधाई