नेता प्रतिपक्ष- चार दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने की घटना उत्तराखंड के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि चार दिन पहले 8 जनवरी 2023 को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक होने की घटना उत्तराखंड के युवाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही यह घटना सिद्ध करती है कि लगातार कानून तोड़ने वाले नकल माफिया को राज्य की सरकार का भय नही रह गया है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , एसटीएफ द्वारा यह स्वीकारा गया है कि , पेपर लीक राज्य लोक सेवा आयोग के गोपनीय विभाग में कार्यरत एक सेक्शन अधिकारी ने अपने पुराने परिचित अध्यापक की मदद से करवाया है, इससे ये सिद्ध होता है कि यूकेएसयसयससी के साथ-साथ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भी नकल माफिया की जड़ें फैली थी।
यशपाल आर्य ने कहा कि , सरकार ने दावा किया था कि उसने नकल माफिया पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करके उसकी कमर तोड़ दी है पर हुआ उल्टा जिस राज्य लोक सेवा आयोग को पहली परीक्षा कराने की जिम्मेदारी दी उसी परीक्षा में नकल गिरोह ने परीक्षा से पहले दर्जनों लोगों को पेपर लीक करवा दिया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , यदि एक परीक्षा के आवेदन भरने से सफलतापूर्वक नतीजे निकालने में यदि सालों का समय लगेगा और कई बार परीक्षा रद्द होगी तो राज्य में युवाओं का धैर्य टूट जाएगा। कांग्रेस बेरोजगारों के भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से विधानसभा तक संघर्ष करेगी।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating