बीते दिन जामा मस्जिद रहमानिया के प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी C.E.O. वक्फ बोर्ड मुख्तार मोहसीन ,पुलिस महानिरीक्षक से कार्यालय में मिले, प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा जामा मस्जिद रहमानिया में उत्पन्न हो रही परेशानियों एवं वहां पर हो रहे हैं अतिक्रमण के बारे में अवगत कराया गया। C.E.O. वक्फ बोर्ड द्वारा जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए जिस संबंध में बीते दिन थाना वसंत विहार में एफ आई आर दर्ज की गई। थाना हाजा पर दिनांक 10 जनवरी 2023 को सोबन सिंह राणा तहसीलदार सदर देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत जामा मस्जिद रहमानिया चोरखाला स्थित रोहान खान समीम आदि की दुकानें जिनको पूर्व में वक्फ बोर्ड एवं तहसील की टीम द्वारा सील की गई थीं रोहान खान, शमीम आदि द्वारा बिना किसी सक्षम प्राधिकारी के आदेश एवं बिना अनुमति के सील एवं ताला तोड़कर दुकान खोल दी दी गई जिस पर तत्काल अंतर्गत धारा 188/448/453/461/489 आईपीसी बनाम रोहान खान आदि पंजीकृत किया गया विवेचना प्रचलित है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation अब पहाड़ों में वैक्सीन पहुंचेंगी ड्रोन की माध्यम से केवल 40 मिनट में मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीण उत्तराखण्ड उद्यमिता समिट 2023 ”Gullaक” कार्यक्रम में की शिरकत