जोशीमठ में मलारी इन और माउंट व्यू होटल से भवनों को ढहाने की होगी शुरुआत
जोशीमठ में भू धंसाव से लगातार असुरक्षित भवनों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 678 भवन चिह्नित किए जा चुके हैं। सीबीआरआई की टीम ने बीते दिन मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सर्वे किया था। आज इन दोनों होटलों से भवनों को ढहाने की शुरुआत होगी। इन होटलों को अत्यधिक क्षति पहुंची है। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु ने असुरक्षित भवनों को गिराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के वैज्ञानिकों की देखरेख में लोनिवि की टीम भवनों को ढहाने का काम करेगी, दोनों संस्थानों की टीमें जोशीमठ पहुंच गई हैं। असुरक्षित भवनों पर लाल निशान लगा दिए गए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ.रंजीत सिन्हा ने बताया कि जोशीमठ पहुंची सीबीआरआई की टीम ने सोमवार को मलारी इन और माउंट व्यू होटल का सर्वे किया था। इन दोनों होटलों से भवनों को ढहाने की शुरुआत होगी। इन होटलों को अत्यधिक क्षति पहुंची है।
अनाउंसमेंट कर लोगों को हटाया
होटलों को तोड़ने की कार्रवाई कुछ देर में ही शुरू हो जाएगी। इससे पहले प्रशासन ने अनाउंसमेंट कर लोगों को वहां से हटने के लिए कहा। वहीं, लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि कार्रवाई के बीच अनावश्यक ना आएं। भवनों को गिराने के लिए विस्फोटकों की मदद नहीं ली जाएगी। सीबीआरआई के वैज्ञानिकों की देखरेख में लोनिवि की टीम मेकेनिकल तकनीक से भवनों को गिराएगी। इसके लिए मजदूरों की मदद ली जाएगी।

लोगों में आक्रोश
जोशीमठ में घरों को खाली कराने और धवस्त करने को लेकर लोगों में आक्रोश है। लक्ष्मी प्रसाद सती का कहना है कि प्रशासन जबरदस्ती उनके घरों को खाली करा रहा है।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...


Average Rating