जोशीमठ पहुंचे प्रभारी मंत्री धन सिंह और बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, अधिकारियों के साथ की बैठक, किया निरीक्षण
चमोली:- स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज जोशीमठ पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और प्रभावित लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि संकट की इस घडी में सरकार पूरी तरह से नगर वासियों के साथ खडी है। प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट भी मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में धैर्य रखने की आवश्यकता है। जोशीमठ में भूधंसाव को लेकर सरकार गंभीर है। हमारी सरकार ने यहां पर तत्काल एक्शन भी लिया है। भारत सरकार ने भी इस समस्या का संज्ञान लिया है। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा जोशीमठ में भूधंसाव कारणों का अध्ययन किया जा रहा है। समस्या का पता लगने पर सब लोगों के सुझाव और सहमति लेकर उचित समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील की।


प्रभारी मंत्री ने नगर पालिका सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौजूदा स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रभावित लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जाए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रभारी मंत्री को आपदा राहत के तहत संचालित कार्यो के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating