सीजन की पहली बर्फबारी से ढका गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम
उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के साथ बीती शाम गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई, वहीं सीजन के पहली बर्फबारी से यमुनोत्री धाम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ सेब काश्तकारों के चेहरे भी खिले हैं। दरअसल, इस सीजन में लोग बारिश-बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बर्फबारी नहीं होने से खासकर सेब काश्तकार चिंतित थे। हालांकि बीते 24 दिसंबर को हर्षिल में बर्फबारी हुई थी लेकिन यह बेहद कम बर्फ पड़ने से ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
बीती शाम को गंगोत्री धाम के साथ हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं टकनौर क्षेत्र के ग्राम रैथल में भी हल्की बर्फ गिरी। क्षेत्र के माधवेंद्र रावत, मोहन राणा आदि ने बताया कि बर्फबारी होती है तो इससे खेती को पर्याप्त नमी मिलेगी। साथ ही सेब के पेड़ों को भी शीतमान मिलने से लाभ होगा। उधर, यमुनोत्री धाम में दोपहर बाद सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिससे बड़कोट तहसील क्षेत्र में दोपहर बाद ठंडी हवा के साथ कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।
नए साल का जश्न मनाकर अधिकांश पर्यटक लौट चुके हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव, अंगीठी, हीटर आदि का सहारा लेते नजर आए। चकराता में मंगलवार को न्यूनतम तापमान – 3 और अधिकतर तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बीते दिन की सुबह जब लोगों की आंख खुले तो क्षेत्र कोहरे की चादर में घिरा नजर आया। जिसके चलते सुबह के समय लोगों का आवागमन भी कम रहा। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने पर कोहरे की चादर छंटी, जिसके बाद लोगों को सर्दी से राहत मिली।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating