बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में फिर बदला मौसम ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में ठंड लोगों की और कड़ी परीक्षा ले सकती है। मौसम विभाग ने यहां 24 घंटे में प्रचंड शीतलहर की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा।
वहीं मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि इन दोनों जिलों में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
चमोली जनपद में साल का पहला दिन ठंडक भरा रहा। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। वहीं औली में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस रहे।
More Stories
Kanwar Mela 2026: हरिद्वार में 2 करोड़ 64 लाख कांवड़िए पहुंचे, डाक कांवड़ का दौर शुरू
हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। शिवभक्तों की भारी भीड़ के बीच डाक कांवड़...
ऋषभ पंत ने CM धामी से मांगी मदद, बोले- उत्तराखंड में बनाना चाहता हूं अपना पहला घर
देहरादून:- भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले ऋषभ पंत अपने गृह राज्य में स्थायी...
नंदा की चौकी पुल हादसा: डिजाइन में खामियां, एप्रोच रोड के नीचे बनी कैविटी और फिर धंसी सड़क
देहरादून:- प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी पुल के एप्रोच मार्ग के धंसने के मामले में धामी सरकार ने सख्त...
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...

Average Rating