विधानसभा से सस्पेंड चल रहे सचिव मुकेश सिंगल के लिए नए साल में बुरी खबर

Read Time:1 Minute, 49 Second

सचिव रैंक का वेतन ले रहे सिंगल को अब संयुक्त सचिव रैंक का वेतन मिलेगा विधानसभा में बैक डोर भर्तियों में तत्कालीन सचिव सिंगल चर्चाओं में आए थे भर्तियों की जांच के लिए स्पीकर खंडूड़ी ने 4 सितंबर 2022 को पूर्व नौकरशाह डीके कोटिया की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था।

कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर 23 सितंबर को स्पीकर ने विधानसभा में वर्ष 2016 के बाद हुई सभी बैक डोर भर्तियों को रद्द कर दिया था इसके साथ ही सचिव सिंगल को निलंबित करते हुए गैरसैंण समृद्ध कर दिया था सिंगल वर्ष 2004 में शोध अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे वर्ष 2021 तक वह 5 प्रमोशन पाने में कामयाब हो गए जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को 30 साल की सेवा के बाद भी दूसरे प्रमोशन के लिए तरसना पड़ता है।

हद तो तब कर दी गई जब वर्ष 2021 में उन्हें दो-दो प्रमोशन दे दिए गए सिंगल अभी बाहर नहीं हुए हैं ऐसे में जब तक वे बहाल नहीं होते हैं तब तक उन्हें आधा वेतन ही मिलेगा। विधानसभा के प्रभारी सचिव हेमंत ने सिंगल को रिवर्ट करने की पुष्टि की है स्पीकर ऋतु खंडूरी ने सिंगल का संवर्ग भी बदल दिया है। भविष्य में उनके विधानसभा सचिव बनने के दरवाजे भी बंद हो गए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *