भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का आज सुबह कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया। घायल ऋषभ पंत के अनुसार उसको झपकी आने से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून भेजा गया है। और अब उनको मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का प्रातः लगभग 5:30 बजे कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया था। मौके पर 108 व हरिद्वार पुलिस द्वारा घायल को सर्वप्रथम रुड़की अस्पताल में शिफ्ट किया तत्पश्चात देहरादून रेफर किया गया है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation उत्तराखंड को मिला केंद्र सरकार द्वारा मोटे अनाज मण्डुआ की प्रोक्यूरमेंट की अनुमति, सीएम ने किया आभार व्यक्त पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया, सीएम धामी ने जताया शोक