पुरुष विश्वकप हॉकी के आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए सीएम धामी को सौंपा ओडिशा के मुख्यमंत्री का निमंत्रण पत्र - Uttarakhand Samachar

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ओडिशा में अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के आयोजन में प्रतिभाग हेतु ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का निमंत्रण पत्र सौंपा।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके राज्य द्वारा इस आयोजन की बड़े स्तर पर तैयार शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इससे ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति को भी विश्व स्तर पर पहचान बनेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *