महानिदेशक विद्यालीय शिक्षा ने सुराज दिवस के अवसर आयोजित चौपाल में की शिरकत
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज बंशीधर तिवारी आज सुराज दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के थानों तथा टिहरी के कुढारना गांव में आयोजित चौपाल में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत थानों में उपस्थित लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। महानिदेशक तिवारी ने ग्राम सभाओं में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के मध्य जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से गांव की समस्याओं पर चर्चा की। ग्राम पंचायत थानों में पानी की समस्या के बारे में बताये जाने पर उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने स्वयं सहायता समूह से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में प्रतिभाग करने के लिए सुरुचि मनाली को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों से आजीविका सुधार के लिए गौपालन एवं पंचायत में गेस्ट हाउस बनाने की बात कही।
महानिदेशक शिक्षा एवं सूचना तिवारी ने ग्रामवासियों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा के प्रति जागरूकता पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि विकास से जुड़ा विषय है। अतः सभी को गांवों की आर्थिकी के विकास पर ध्यान देना होगा।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी (पं) सुरुचि मनाली, ग्राम प्रधान बबीता तिवारी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating