उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, इन शिक्षकों के लिए DG शिक्षा बंशीधर तिवारी ने की हुई बड़ी घोषणा - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर हो इसको लेकर शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बड़ा ऐलान उन शिक्षकों के लिए किया है जो अवकाश के दिन या अतिरिक्त कक्षा बोर्ड परीक्षार्थियों की कक्षाएं लेने के लिए लगाएंगे,
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि जो शिक्षक अवकाश के दिन कक्षाएं संचालित करेंगे या अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करेंगे, उन्हें मानदेय के साथ प्रशस्तिप्रमाण पत्र भी दिया जाएगा, साथ ही वह खुद ऐसे शिक्षकों को फोन कर हौसला अफजाई भी करेंगे।

शिक्षा महानिदेशक का कहना है कि उत्तराखंड शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा परिणाम को बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, और इसी के तहत शिक्षकों के लिए यह ऐलान किया गया है ताकि शिक्षक इसे प्रोत्साहित हों और उनका हौसला अफजाई भी हो।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *