अंकिता हत्याकांड में VIP का नाम उजागर ना करने पर जयेन्द्र रमोला ने राजभवन में दिया धरना पुलिस ने घसीटते हुए किया गिरफ्तार
अंकिता हत्याकांड को लेकर पिछले काफी समय से ऋषिकेश में धरना प्रदर्शन चल रहा है। पिछले 5 दिनों से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला सहित तमाम लोग आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। आज जेंयद्र चंद्र रमोला के नेतृत्व में लोग मुख्यमंत्री आवास पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, धरना देने के कुछ देर बाद ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और बल पूर्वक उन सब को गिरफ्तार कर संबंधित थाने में ले आये जेंयद्र चंद्र रमोला और उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जयेंद्र रमोला का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आमरण अनशन कर रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड सरकार द्वारा वीआईपी जो वंतरा रिसोर्ट में ठहरा हुआ था ,उसको बचाने की कोशिश की जा रही है। उसका नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। यही नहीं जांच को भी प्रभावित किया जा रहा है। इन सब के खिलाफ वह पिछले कई दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं ।
आज जब मुख्यमंत्री कार्यालय पर वह अनशन करने पहुंचे तो उनको पुलिस द्वारा बर्बरता से घसीटते हुए गाड़ी तक ले जाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया, जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा और वीआईपी का नाम उजागर नहीं होगा तब तक यह हम जारी रहेगा।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating