धामी सरकार के मंत्री अब जिलों में जाकर सुनेंगे आम जनमानस की समस्याएं
उत्तराखंड में जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने मंत्री भी अब जिलों में जाएंगे। भाजपा ने इनके प्रवास कार्यक्रम तय कर दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दो-तीन दिन के भीतर इसका ऐलान कर सकते हैं। मंत्रियों के पार्टी मुख्यालय में भी लोगों की समस्या सुनने के दिन तय किए जा रहे हैं।
बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने सरकार और संगठन के साथ बैठक कर मंत्रियों को जिलों में भेजने के निर्देश दिए थे। तब भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रमों के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सीएम पुष्कर धामी आमतौर पर शनिवार और रविवार को जिलों के प्रवास कार्यक्रम बना रहे हैं। वे सात जिलों में प्रवास कर चुके हैं। एक साल के भीतर नगर निकाय चुनाव और फिर इसके बाद लोकसभा चुनाव हैं।
विधानसभा स्तर पर भी मंत्रियों के कार्यक्रम होंगे
कुलदीप ने बताया कि पहले चरण में मंत्री जिलों में प्रवास करेंगे। इसके बाद विस स्तर पर भी उनके कार्यक्रम तय होंगे। प्रवास के दौरान मंत्री जनता की समस्याओं से रूबरू होंगे और जिला स्तरीय अफसरों संग निस्तारण करेंगे।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating