शरदोत्सव मेले में मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार सीमान्त गांवों में रिवर्स पलायन हेतु गंभीर प्रयास कर रही
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिन पिथौरागढ़ के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव मेले का शुभारम्भ करते हुए कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि शरदोत्सव के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाशाली बच्चों और युवाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आम लोगों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देने का प्रयास भी शरदोत्सव के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमान्त क्षेत्रों के स्थानीय लोग केवल नागरिक ही नहीं है बल्कि हमारे सीमा प्रहरी भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सीमान्त गांवों में रिवर्स पलायन हेतु गंभीर प्रयास कर रही है। रोजगार, स्वरोजगार एवं होम स्टे जैसी कई विकास योजनाओं को लेकर हम पलायन रोकने में प्रयासरत हैं। जिसके परिणामस्वरूप आज कई युवा अपने गांव में वापस आकर उसे बसाने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे अन्य सीमान्त जिलों की तरह पिथौरागढ़ का विकास हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही दूरस्थ एवं सीमान्त क्षेत्रों में जैविक कृषि तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। हम उत्तराखण्ड के विकास में नये संकल्पों के साथ प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट , विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, राजेन्द्र रावत सहित स्थानीय जनता भी मौजूद रही।
More Stories
अढूंड़ी उत्सव 2026: रैथल गांव से जुड़ी है अनोखी परंपरा, दयारा बुग्याल में होगा आयोजन
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में सोमवार को पारंपरिक अढूंड़ी उत्सव 2026 (Butter Festival) मनाया जा रहा है। समुद्र...
Kotdwar News: हाथियों के झुंड ने टेंपो ट्रैवलर पर किया हमला, अंदर रखा सामान तहस-नहस
पौड़ी गढ़वाल:- लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में सोमवार सुबह हाथियों के झुंड ने राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर जमकर उत्पात...
BJP National President Nitin Nabin की टीम घोषित, तीरथ सिंह रावत समेत 13 उपाध्यक्ष
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। नई...
डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार; नगदी बरामद
देहरादून:- डोईवाला क्षेत्र में दुकान का शटर और कांच का दरवाजा तोड़कर नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने...
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस का हल्लाबोल, मदन लाल के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव
देहरादून/हल्द्वानी:- हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर...
पीपलकोटी हादसे के बाद तपोवन टनल में रिसाव, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
चमोली: पीपलकोटी THDC टनल हादसे के कुछ ही दिन बाद अब चमोली की तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल...

Average Rating