राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रहेगी मौजूद
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की धूम ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विधान सभा भवन भराड़ीसैंण में रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण 9 नवंबर को भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। अपने तीन दिवसीय जनपद चमोली के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान 8 नवंबर को विधानसभा अध्यक्ष सड़क मार्ग से विधानसभा भवन भराड़ीसैंण पहुंचेंगी।
जहां वो राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी, इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विधानसभा भवन में व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगी।
स्थापना दिवस पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराडीसैंण में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगें। बड़ी परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रहेगी। कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। अपने इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष 10 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगी|
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating