खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रदेशवासियों को दी ईगास पर्व की शुभकामनायें, किया मास्टर्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट” का शुभारम्भ
देहरादून:- आज खेल मंत्री रेखा आर्य परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल पहुंची जहाँ उन्होंने सेवन वंडर्स बैडमिंटन एसोसिएशन देहरादून द्वारा आयोजित “मास्टर्स ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल मंत्री ने सभी को ईगास पर्व की बधाई व शुभकामनायें भी दी। साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से आये प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी बधाई व शुभकामनायें दी।


उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा कराये जा रहे इस प्रकार के आयोजन वाकई सराहनीय हैं, ऐसे आयोजनों से निश्चित रूप से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरने के साथ ही उनका शरीर स्वस्थ्य और निरोगी रहता है। खेल मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के प्रति गंभीर है इसी के मद्देनज़र हमने मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान उन्नीयन योजना शुरू की है साथ ही हमने 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को लेकर छात्रवर्ती योजना भी लागू की है। इस योजना का लाभ उन खिलाड़ियों को अवश्य मिलेगा जिनके पास अपने खेल से सम्बंधित सामग्री खरीदने के लिए धन की समस्या रहती है लेकिन इस योजना से वह अपने खेल की सामग्री खरीद सकेंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष आई.सी. चावला, उपाध्याय संतोष कुमार शाह, सचिव सुशील बहुगुणा, जितेन्द्र, सुनील सिंह, डॉ. अर्चित अग्रवाल, मनोज ध्यानी, अभय उनियाल, मनमोहन सिंह, ज्योति शाह सहित खिलाड़ी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
More Stories
मसूरी में पहाड़ टूटकर सरकारी क्वार्टर पर गिरा, कमरे में मौजूद परिवार ने बचाई जान
मसूरी:- पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एसडीएम कार्यालय...
Headmaster Regularization Uttarakhand: शिक्षा निदेशालय ने CEO से मांगे स्थायीकरण के प्रस्ताव
देहरादून:- उत्तराखंड के राजकीय हाईस्कूलों में तैनात प्रधानाध्यापकों के स्थायीकरण का मामला लंबे समय से लंबित है। करीब पांच साल...
देहरादून में डेंगू को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे करें बचाव और बच्चों में क्या हैं लक्षण
देहरादून:- उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के बीच देहरादून में डेंगू के मामले भी सामने आ रहे हैं। बारिश...
संभल में पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
संभल:- कोतवाली क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहे पर मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ताओं...
कांडा में गुलदार का हमला, कमला देवी की मौत; पति ने चीख सुनकर देखा तो मचा हड़कंप
बागेश्वर:- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कांडा तहसील में गुलदार के हमले से एक 48 वर्षीय महिला की मौत हो...
श्रीनगर गढ़वाल: चौरास झूला पुल के पास किराये के कमरे में मिला छात्र का शव
श्रीनगर गढ़वाल:- श्रीनगर के घसिया महादेव क्षेत्र में मंगलवार को एक छात्र की मौत का मामला सामने आने के बाद...

Average Rating