किच्छा में गंदे पानी का जलभराव, महिलाओं को जोरदार हंगामा
उधम सिंह नगर के किच्छा में जलभराव के विरोध में महिलाओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार हंगामा किया। कॉलोनी में गंदे पानी का जलभराव होने के विरोध में दर्जनों महिलाओं ने देवरिया टोल प्लाजा पर पहुंचकर अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। किच्छा के वार्ड 1 बनखंडी कॉलोनी में गंदे पानी का जलभराव होने के विरोध में कॉलोनी वासियों ने जोरदार हंगामा किया।
वार्ड वासियों ने कहा कि पिछले 1 महीने से जलभराव के कारण महिलाओं एवं बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है। जलभराव के कारण कामकाजी लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, स्कूली बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उनके द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एनएच के अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating