धामी मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक हुई शुरू
धामी मंत्रिमंडल की देहरादून सचिवालय में महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है, बैठक सचिवालय के विश्वकर्मा बिल्डिंग में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हो रही है। इस बैठक में कैबिनेट द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगें।
धामी कैबिनेट बैठक सुबह ठीक 11 बजे सचिवालय के विश्वकर्मा बिल्डिंग में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शुरू हुई।
सूत्रों की मानें तो आज की कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार बड़ा तोहफा देते हुए दिवाली बोनस और डीए का प्रस्ताव ला सकती है, दिवाली से ठीक पहले हो रही इस कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के लिए बोनस का फैसला लिया जा सकता है। वहीं इसके अलावा कैबिनेट बैठक में राजस्व पुलिस में संशोधन को लेकर भी आज कोई फैसला आ सकता है, जिसके बाद प्रदेश में पटवारी लेखपाल व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है, इसके अलावा समाज कल्याण विभाग और केदारनाथ पुनर्निर्माण से जुड़े कुछ प्रस्ताव भी कैबिनेट बैठक में आ सकते हैं।
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating