मसूरी में आज दो अलग- अलग जगह हुई दुर्घटना, हादसे में 9 लोग घायल
मसूरी में आज दो अलग-अलग दो कार दुर्घटनाएं हुईं, दोनों हादसों में 9 लोग घायल हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है, घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनको हायर सेंटर देहरादून भेजा गया है, बाकी 6 घायलों का उपचार मसूरी के उप जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
मसूरी कोतवाली पुलिस के मुताबिक पहला हादसा हाथीपांव रोड कार्ट मैकेंजी रोड पर डेरा माइंस के पास हुआ, यहां शुक्रवार रात करीब एक बजे कार खाई में गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार सवार 5 घायलों को बाहर निकाला और उन्हें मसूरी उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट में हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि इस घटना के करीब एक घंटे बाद एक और कार के खाई में गिरने की सूचना आई, दूसरी घटना में कार सवार लोग मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट और अन्य जगह से घूम कर वापस देहरादून जा रहे थे, इस हादसे में चार लोग घायल हो गए और एक 26 साल के युवक की मौत हो गई।
दोनों कारों में सवार लोग देहरादून के ही रहने वाले थे, प्रथम दृष्यता हादसे का कारण घना कोहरा और तेज बारिश लग रहा है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है, मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, मृतक का नाम कुलदीप पंवार पुत्र भरत सिंह पंवार था, जो शिमला बायपास देहरादून का रहने वाला था।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating