कुमाऊं का एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों को एडमिशन देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू
हल्द्वानी: कुमाऊं विवि से संबद्ध और कुमाऊं का सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी में छात्र राजनीति के चक्कर में हर साल प्रवेश के दौरान हंगामा होता ही है। इस सत्र में भी सभी छात्रों को एडमिशन देने की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो चुका है। बता दें कि कोविड के कारण बीते दो साल छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे। और इस बार जब चुनाव नजदीक हैं तो ऐसे में कोई भी अपने हाथ से मौका जाने देना नहीं चाहता।

इन दिनों एमबीपीजी कॉलेज में पांचवी वरीयता सूची वाले विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के कारण सुबह नौ बजे से ही कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की भीड़ लगनी शुरू हो रही है ऐसे में विभिन्न संगठनों से जुड़े छात्र नेताओं ने शत प्रतिशत प्रवेश की मांग कर रहे हैं राजनीति चमकाने और छात्रों को रिझाने के लिए कोई भी छात्रनेता और उनके दलों से जुड़े समर्थक मौका हाथ से नहीं देना चाहते। ऐसे में कभी प्राचार्य का घेराव तो कभी ज्ञापन सौपना आम रूटीन का हिस्सा हो चला है। खैर कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय में दूरस्थ क्षेत्रों से प्रवेश के लिए पहुंच रहे छात्र निराश लौट रहे हैं। वहीं छात्र नेता सीटें बढ़ाने और सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर कॉलेज प्रशासन, कुमाऊं विश्वविद्यालय समेत उच्च शिक्षा मंत्री को भी कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं और लगातार आवाज उठा रहे हैं।
More Stories
मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला, पंकज सिंह क्षेत्री ने लगाए गंभीर आरोप
देहरादून:- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से जुड़े कथित आय से अधिक संपत्ति मामले में तीन सितंबर 2026 को...
Dehradun News: मोहब्बेवाला पहुंचे CM धामी, पूर्व भाजपा प्रवक्ता को किया नमन
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
Uttarakhand News: पेंशन योजनाओं के तहत 9 लाख से ज्यादा लोगों के खातों में पहुंची राशि
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन...
पोखरी में भालू के हमले से महिला की मौत, खराब मौसम ने बढ़ाई घायल की मुश्किल
चमोली:- विकासखंड पोखरी की नैल ग्राम पंचायत के सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं...
देहरादून में सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल, कई लोगों के घायल होने की सूचना
देहरादून:- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में बीती रात मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ...
MDDA Colony Murder: बुजुर्ग महिला की हत्या के पीछे निकला करीबी का कनेक्शन
देहरादून:- रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...

Average Rating