देहरादून से अल्मोड़ा हेली सेवा उड़ान योजना के तहत आज मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेली सेवा का शुभारंभ किया
देहरादून से अल्मोड़ा हेली सेवा उड़ान योजना के तहत आज शुरू हो गई है, वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हेली सेवा का शुभारंभ किया। हेली सेवा से दून से अल्मोड़ा का सफर डेढ़ घंटे में तय हो जाएगा। वहीं बात करें सड़क मार्ग से अल्मोड़ा और दून की दूरी का तो 12 से 13 घंटे का समय लगता है।
हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार का मामला उठाया था। सीएम ने देहरादून से अल्मोड़ा हेली सेवा संचालित करने की अनुमति देने की मांग रखी थी। इस पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पवन हंस को देहरादून से अल्मोड़ा के बीच हेली सेवा संचालित करने की अनुमति दी है।

हेली सेवा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पंतनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ तक चलेगी, यही रूट वापसी का रहेगा। हेली सेवा का संचालन पवन हंस एविएशन कंपनी के माध्यम से किया जाएगा। यह सेवा सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को ही चलेगी।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. रवि शंकर ने बताया देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोग भी कम समय में सफर कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभी डीजीसीए की ओर से हेली सेवा को सप्ताह एक दिन चलाने की अनुमति दी है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे प्रतिदिन भी किया जा सकता है।
हेली सेवा का किराया
स्थान किराया
देहरादून से अल्मोड़ा 7700
देहरादून से पंतनगर 6339
देहरादून से हल्द्वानी 6339
देहरादून से पिथौरागढ़ 8083
More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating