विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में आज कोटद्वार में तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा यात्रा निकालकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने हर घर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया, हाथ में तिरंगा थामे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी कोटद्वार के कई इलाकों में गईं और लोगों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए जागरूक किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है, इसी दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा, इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी देश या राष्ट्र की आजादी का 75 साल पूरा होना अपने आप में गौरव की बात है, केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया है, तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है, आने वाली पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे, 13 अगस्त से 15 अगस्त तक कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत हर घर में तिरंगा लहराया जायेगा।

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating