मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कुमाऊँ और गढ़वाल को जोड़ने के लिए देहरादून-काठगोदाम के मध्य चलने वाली एक मात्र रेल सेवा है। नेपाल बॉर्डर होने के कारण वहाँ के लिए लोगों का आवागमन टनकपुर से ही होता है। इसलिए कुमाऊं-गढवाल कनेक्टीवीटी को और मजबूत करने के लिए टनकपुर-देहरादून मार्ग पर एक जनशताब्दी रेल को संचालित किया जाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री ने टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को नेरोगेज के स्थान पर ब्रोडगेज बनाये जाने, हरिद्वार- देहरादून रेल लाइन को डबल लेन बनाने, हर्रावाला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, ऋषिकेश -उत्तरकाशी रेल लाइन तथा किच्छा – खटीमा रेल लाइन के निर्माण हेतु भी अनुरोध किया। जिनके संबंध में रेल मंत्री द्वारा सहमति व्यक्त की गयी। मुख्यमंत्री द्वारा टनकपुर से दिल्ली के मध्य चलने वाली पूर्णागिरी जन शताब्दी की यात्रा अवधि को कम करते हुए 05-06 घंटों में यात्रा पूर्ण कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रूड़की-देवबन्द रेल परियोजना के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा विगत में परियोजना लागत का 50 प्रतिशत वहन करने हेतु प्रदत्त सहमति के क्रम में कुल परियोजना लागत रूपये 791.39 करोड़ के सापेक्ष उत्तराखण्ड राज्य द्वारा अब तक रूपये 296.67 करोड़ का अंशदान रेलवे को दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से उत्तराखण्ड जैसे छोटे एवं पर्वतीय राज्य के सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए राज्य सरकार की ओर से अब तक प्रदत्त अंशदान की धनराशि को अंतिम करते हुए 50 प्रतिशत अंशदान के सापेक्ष शेष देय धनराशि 99.01 करोड़ का भुगतान करने से राज्य सरकार को मुक्त करने का अनुरोध किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से की शिष्टाचार भेंट

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating