हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Read Time:2 Minute, 9 Second

हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ के समक्ष उपस्थित किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करना माहरा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने देहरादून में केंद्रीय एजेंसी (ED) कार्यालय का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इससे पहले ईडी द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को समन किया गया था।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र, विपक्षी नेताओं को डराने के लिए एजेंसी का ‘‘दुरुपयोग’’ कर रहा है। चाहे कितनी भी मुश्किल आएं, केंद्र सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भयभीत करने की कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन वह सफल नहीं होगी। उन्होंने इसे(ईडी के समन को) कांग्रेस नेता का ‘‘ उत्पीड़न’ करार दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, ने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के इस प्रकार आचरण से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस देश और लोकतंत्र विरोधी ताकतों से सदैव लड़ती रहेगी। कभी झुकेगी नहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भी केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारों पर हमला बोला।

कहा कि भाजपा का असली चेहरा सामने आ चुका है। आज देश में जिस प्रकार के हालात है, उसकी वजह भाजपा है। कांग्रेस ने हमेशा सभी को साथ लेकर जोड़ते हुए चलने वाली पार्टी है। जबकि भाजपा का एकमात्र एजेंड़ा विभाजनकारी नीतियां आगे बढ़ाना है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *