हरेला पर CM धामी की पत्नी ने किया पौधरोपण, विधायकों की पत्नियों को भेंट किए पौधे
देहरादून: पूरे प्रदेश में हरेला का पर्व (Uttarakhand folk festival Harela) मनाया जा रहा है. हरेला पर्व के अवसर पर लोग पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले इस पर्व को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने आज अपने आवास पर हरेला पर्व मनाया. इस अवसर पर उन्होंने विधायकों की पत्नियों को पौध भेंट किए.
प्राकृतिक सरोकारों से जुड़ा लोक पर्व हरेला पहाड़ के लोक-त्योहारों में से एक है. यह लोक पर्व हर साल ‘कर्क संक्रांति’ को मनाया जाता है. हरियाली का प्रतीक हरेला लोकपर्व न सिर्फ एक पर्व है, बल्कि लोग संस्कृति और पर्यावरण दोनों इस पर्व के माध्यम से संरक्षित करते आ रहे हैं. हरेला पर्व उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. हरेला लोकपर्व जुलाई के महीने में मनाया जाता है और लोग पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देते हैं.प्रदेशभर के लोग, विशेष रूप से कुमाऊं के लोग, हरियाली को समृद्धि से जोड़ने के लिए इस त्योहार को मनाते हैं. कुमाऊं के लोक पर्व हरेला से एक दिन पूर्व डिकर मनाने की परंपरा है. शुक्रवार की संध्या में महिलाओं ने शिव पार्वती परिवार (डिकर) की पूजा की. इस मौके पर गांव की शुद्ध स्थान की मिट्टी और आटे से शिव ,पार्वती, गणेश, नंदी और मूषक आदि की प्रतिमा बनाई जाती हैं.

More Stories
गुंडागर्दी पर जीरो टॉलरेंस: एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई।
उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में गुंडागर्दी और अवैध हथियारों के खिलाफ एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का कड़ा प्रहार जारी है।...
जमशेदपुर से देहरादून तक पुलिस का छापा, गैंगस्टर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के करीब पुलिस।
राजधानी के सिल्वर सिटी इलाके में हुए सनसनीखेज गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में देहरादून पुलिस को पहली...
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: देहरादून से मसूरी पहुंचना अब होगा और भी सुगम।
उत्तराखंड पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने वाले देहरादून-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़ी एक बड़ी और सुखद खबर...
सड़क सुरक्षा पर सवाल: विकासनगर की प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश।
सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच...
उत्तराखंड न्यूज़: हाई कोर्ट ने केदारनाथ यात्रा के लिए डिप्लोमा इंजीनियरों की अपील को किया खारिज।
केदारनाथ धाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर नैनीताल हाई कोर्ट ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।...
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...

Average Rating