जान्हवी कपूर के समर एंडिंग पोस्ट ने मचाई धूम, स्टाइलिश लुक पर फैंस हुए फिदा

Read Time:3 Minute, 55 Second

मौसम में बदलाव के साथ कई इलाकों में गर्मी से राहत मिलने लगी है। बदलते मौसम के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी गर्मियों को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर समर सीजन की यादें फैंस के साथ साझा की हैं। जान्हवी कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंच गया। कुछ तस्वीरों में जान्हवी अपने मेकअप प्रोडक्ट्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीरों में वह अलग-अलग आउटफिट्स में पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनका फैशन और स्टाइल एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है।

जान्हवी ने इन तस्वीरों के साथ खास कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘गर्मियों को गुडबाय। आप बहुत अच्छी थीं।’ इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी लगाया। जान्हवी के इस फोटो डंप में उनकी गर्ल्स गैंग के साथ बिताए पलों की झलक भी देखने को मिली। तस्वीरों में वह अपनी सहेलियों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। कुछ फोटोज में उनका ट्रैवलिंग अंदाज भी देखने को मिला। वहीं, एक तस्वीर में जान्हवी अपनी सहेलियों के साथ पिज्जा पार्टी एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस ने गर्मियों के दौरान दोस्तों के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया। जान्हवी की तस्वीरों पर उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग उनके लुक, स्टाइल और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजेदार अंदाज में लिखा कि दिल्ली समेत कई जगहों पर अभी भी गर्मी का असर बरकरार है।

इस पोस्ट पर जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के भाई और एक्टर वीर पहाड़िया का कमेंट भी देखने को मिला। वीर के कमेंट ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। वीर पहाड़िया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की कर रहे हैं और यह 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड की चर्चित युवा अभिनेत्रियों में शामिल हैं। वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी हैं। बीते दिनों जान्हवी कपूर को फिल्म ‘पेद्दी’ में देखा गया था। अब फैंस उनकी आने वाली फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स का इंतजार कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *