Himachal Accident News: ऊना में श्रद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बड़ी संख्या में घायल

Read Time:3 Minute, 23 Second

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में करीब 50 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। हादसा पीरनिगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई वाले हिस्से में हुआ। बताया जा रहा है कि ढलान पर वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिसके बाद वाहन सड़क से बाहर निकलकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हरियाणा से पीरनिगाह पहुंचे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं का जत्था हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के अलावा पानीपत, फतेहाबाद और आसपास के इलाकों से रविवार को पीरनिगाह मंदिर पहुंचा था। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन करने के साथ ही लंगर का भी आयोजन किया था। मंगलवार सुबह जत्था आगे माता नैना देवी और श्री आनंदपुर साहिब में दर्शन करने के बाद अपने घर लौटने की तैयारी में था। इसी दौरान पीरनिगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर उतराई वाले मार्ग में यह हादसा हो गया।

राहत और बचाव कार्य शुरू, सभी घायल अस्पताल पहुंचाए गए

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने के कारण वहां भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिरा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *