यूपी में अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Read Time:5 Minute, 48 Second

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले दो से तीन दिनों से मानसून सक्रिय बना हुआ है और कई इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान लखनऊ समेत लखीमपुर खीरी, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, सोनभद्र, हमीरपुर, बांदा, झांसी और चित्रकूट में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी, हालांकि उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मौसम में बदलाव से राहत मिली है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र, चक्रवाती परिसंचरण और मानसूनी द्रोणी के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है। दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश के दोनों संभागों में सक्रिय है, जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश हो रही है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सोमवार को अम्बेडकर नगर, अयोध्या, बदायूं, बहराइच, बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, संभल, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और वाराणसी समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट

अमेठी, अमरोहा, आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, कन्नौज, कौशांबी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र और उन्नाव समेत आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

50 से ज्यादा जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इनमें अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर और उन्नाव शामिल हैं।

सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश

प्रदेश में 1 जून से 16 अगस्त के बीच कुल 489 मिलीमीटर अनुमानित बारिश के मुकाबले 380 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई है। इस तरह मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से करीब 22 फीसदी कम रही है।

24 घंटे में सामान्य से 57 फीसदी ज्यादा बारिश

हालांकि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी अधिक रहा। इस अवधि में 8.8 मिलीमीटर अनुमानित बारिश के मुकाबले 13.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 57 फीसदी अधिक है।

लखनऊ में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

राजधानी लखनऊ में सोमवार को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बस्ती रहा प्रदेश का सबसे गर्म जिला

रविवार को बस्ती प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 4 डिग्री अधिक रहा। वहीं हरदोई में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के मुताबिक, प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बनी हुई है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटे तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 19 अगस्त तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *