देहरादून: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से पहले सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मुख्यमंत्री आवास में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। विकसित भारत के संकल्प में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानियों ने जिस सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे पूरा करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी ही देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मजबूत आधार हैं। उत्तराखंड के संतुलित विकास पर सरकार का जोर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में सभी लोगों के सहयोग और सहभागिता से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस कर्तव्यों की याद दिलाता है: CM धामी मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों से देश और राज्य के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation Independence Day 2026: भाजपा प्रदेश कार्यालय में लहराया तिरंगा, CM धामी समेत कई नेता रहे मौजूद मुख्य सचिव बोले- ‘फाइल डिस्पोजल’ से आगे बढ़कर प्रशासन को ‘आउटकम डिलीवरी’ पर करना होगा फोकस