यूपी में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

Read Time:5 Minute, 16 Second

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी मूसलाधार से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां और मजबूत हो सकती हैं। इसके चलते कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

यूपी में सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश

1 जून से 7 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश में सामान्य तौर पर 409 मिलीमीटर बारिश का अनुमान था, लेकिन इस अवधि में 331.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। यानी प्रदेश में अब तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है। क्षेत्रवार आंकड़ों की बात करें तो पूर्वी यूपी में 436.7 मिलीमीटर के मुकाबले 325.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 25 फीसदी कम है। वहीं पश्चिमी यूपी में अनुमानित 370 मिलीमीटर के मुकाबले 339 मिलीमीटर बारिश हुई है। यहां बारिश सामान्य से 8 फीसदी कम रही।

इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक बारिश संभल में 79 मिलीमीटर दर्ज की गई।

बारिश वाले प्रमुख जिलों का आंकड़ा इस प्रकार है:

  • संभल: 79 मिमी
  • बुलंदशहर: 48 मिमी
  • बिजनौर: 42.5 मिमी
  • जालौन: 38.5 मिमी
  • हमीरपुर: 39 मिमी
  • फर्रुखाबाद: 37.9 मिमी
  • फिरोजाबाद: 33 मिमी
  • प्रयागराज: 27.2 मिमी
    • कन्नौज: 26.5 मिमी
    • सोनभद्र: 25 मिमी

    इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें जालौन, झांसी, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, आजमगढ़, इटावा, मैनपुरी, औरैया, कन्नौज, एटा, फिरोजपुर, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत और शामली शामिल हैं। इन जिलों और आसपास के क्षेत्रों में मौसम के बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यहां कुछ समय बादलों की आवाजाही रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    शुक्रवार को फर्रुखाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान बिजनौर में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से करीब 2 डिग्री कम रहा।

    मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल सिंह के मुताबिक तटीय गांगेय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के क्षेत्र में एक और निम्न दबाव क्षेत्र बनने की स्थिति है। इसके अलावा मानसूनी द्रोणी की अक्ष रेखा के साथ यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इन मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले चार दिनों तक खासकर उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां मजबूत रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *